फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओवरलोडिंग से हांफ रहे ट्रांसफार्मर और केबल, 12-12 घंटे के लग रहे कट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच इलाकों में केबल फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप, दिनभर गर्मी से जूझते रहे लोग
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केबल में फॉल्ट के कारण शहर के पांच इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हजारों परिवार दिनभर चिलचिलाती गर्मी में बिना बिजली के परेशान रहे। तापमान में तेजी के कारण जहां एक ओर बिजली की खपत बढ़ी है, वहीं शिकायतों में भी इजाफा हुआ है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से बिजली कटौती, लो वोल्टेज और केबल फूंकने की करीब 3000 ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत मिली हैं। जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के कारण बिजली की मांग और कटौती में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा प्रतिदिन 4000 से अधिक शिकायतें मिलने की संभावना है।

बिजली निगम की ओर से समय पर शहर के ओवरलोड ट्रांसफार्मर और क्षतिग्रस्त बिजली के तार नहीं बदले गए। नतीजन लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि घनी आबादी वाले हिस्सों में खराब व ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलने की निगम की कोई योजना नहीं है। प्रत्येक वर्ष लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो जाता है। एक तरफ तापमान में बढ़ोतरी के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और बच्चों सहित लोगों को घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी जा रही है। दूसरी तरफ 12-12 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं, ऐसे में बिना बिजली के घर में रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने बताया कि दिन के अलावा रात में भी 6-7 घंटे के कट लग रहे हैं। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बिजली आपूर्ति प्रभावित
बिजली निगम के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे केबल में फॉल्ट आने के कारण चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, गिरधावर एनक्लेव, पर्वतीय कॉलोनी, एसजीएम नगर सहित आस-पास के हिस्सों में बिजली कटौती रही। खबर लिखे जाने तक (शाम 7 बजे) मरम्मत कार्य चल रहा था।
दिन बिजली की शिकायत
23 मई 1303
24 मई 1632
25 मई 1595
26 मई 2603
27 मई 3000 (करीब)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें