फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामान्य से 7 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने वार्म नाइट की चेतावनी जारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, 47 डिग्री पहुंचा शहर का पारा
विज्ञापन

जरूरी कामों से ही दोपहर में निकले लोग, लू से बचने के लिए छाते, टोपी व गमछे का किया उपयोग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तपती धूप और भीषण गर्मी से सोमवार को भी लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी, ऐसे में चंद मिनट भी धूप में खड़े होना लोगों के लिए मुश्किल रहा। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अन्य दिनों की तरह बाजारों से रौनक गायब रही। सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2010 में 45 डिग्री के तापमान ने लोगों को परेशान किया था। मौसम विभाग ने वार्म नाइट की चेतावनी जारी की।
स्मार्ट सिटी निवासियों को सूरज के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी लोगों की हालत बिगाड़ रही है। जिले में 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं, जिससे दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आ रहे हैं। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की दिनभर भीड़ देखने को मिली। लगातार बढ़ते तापमान से हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत का कहना है कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुख्य कारण बारिश का नहीं होना है। साथ ही राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। इससे भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लिहाजा मौसम विभाग ने 29 मई तक भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

हवा में नमी की मात्रा हुई कम
हवा में शुष्कपन की मात्रा 80 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में रात में चलने वाली हवा में नमी की मात्रा कम रहने से लोगों को खूब गर्मी का अहसास हो रहा है। इससे रात में भी गर्मी लोगों की चैन छीन रही है। रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 और 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
-
बुधवार तक तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक स्मार्ट सिटी के लेागों को सूरज की तपिश का भयंकर प्रकोप झेलना पड़ेगा। अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को अभी कुछ और दिन परेशानी उठानी पड़ेगी। साथ ही इस कारण हीट स्ट्रोक बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एक जून से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक एक जून के बाद लोगों को चिलचिलाती तेज धूप से आंशिक राहत मिल सकती है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ की आंशिक सक्रियता के चलते तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही आसमान में एक-दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन



अस्पतालों में बढ़े डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीज

गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फिजिशियन विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 500 से बढ़कर 800 पहुंच गई है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार रोगी ज्यादा शामिल हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में हीट स्ट्रोक के मरीज भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीन मलिक ने कहा कि गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। तरल पदार्थों व ठंडी चीजों का सेवन अधिक करें। वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के ज्यादातर मामले हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में होते हैं। इसका एक बड़ा कारण भीषण गर्मी और अचानक बदलता तापमान है। यानी अगर आप सीधे एसी से तेज धूप में या तेज धूप से एसी में जाते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें