फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रेल यात्रियों को रविवार को कई ट्रेनों की देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में देरी और बदलाव दर्ज किया गया। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा प्रभावित हुई।

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गाजियाबाद जंक्शन से चलकर फरीदाबाद आती है। यह ट्रेन करीब पांच घंटे 11 मिनट की देरी से चल रही थी। लंबी देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए लक्ष्मीबाई नगर जाती है। यह ट्रेन दो घंटे 42 मिनट की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली। वहीं, आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे के लिए री शेड्यूल किया गया। ट्रेन के समय में बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशनों पर मुसाफिरों को भारी इंतजार करना पड़ रहा है। इस लेटलतीफी ने न केवल यात्रियों के जरूरी कामों और आगे के सफर के शेड्यूल को बिगाड़ दिया है, बल्कि समय प्रबंधन को भी नामुमकिन बना दिया है। परेशान यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ट्रेनों के बदले समय और देरी की रीयल-टाइम जानकारी तुरंत अपडेट करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें