फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची में नाम छूटने वाले नागरिकों के लिए दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। जिन मतदाताओं का नाम पहले सूची में था, लेकिन नई सूची में शामिल नहीं है और उन्हें बीएलओ से नोटिस मिला है। वे सभी मतदाता 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के पास दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो