फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन, कई गाड़ियां घंटों देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर रेलखंड पर ट्रेनों की समय-सारणी एक बार फिर प्रभावित रही। नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली से पलवल जाने वाली ईएमयू गाड़ी संख्या 64062 करीब एक घंटे 11 मिनट की देरी से रवाना हुई। यह ट्रेन तुगलकाबाद से फरीदाबाद होते हुए पलवल तक जाती है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह कोटा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20986 भी लगभग एक घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होकर हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद के रास्ते कोटा जंक्शन तक पहुंचती है।
विज्ञापन



झेलम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11078 के संचालन में भी देरी देखने को मिली। यह ट्रेन समालखा से नई दिल्ली होते हुए फरीदाबाद तक पहुंचती है और यहां यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। वहीं सुषासन एक्सप्रेस संख्या गाड़ी 22200 सबसे अधिक प्रभावित रही, जो हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए ग्वालियर जंक्शन तक जाती है। यह ट्रेन करीब दो घंटे 17 मिनट की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन



इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली अन्य कई ट्रेनों में भी कुछ मिनटों की देरी दर्ज की गई, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। रेलवे के अनुसार, परिचालन कारणों के साथ-साथ रेल ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। ट्रैक पर काम चलने की वजह से कई ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया गया, जिससे देरी और बढ़ गई। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें