फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मूंज और काश से बने पारंपरिक उत्पाद खींच रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में विभिन्न राज्यों से आए कारीगर अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से आए स्टॉल नंबर 312 पर प्रदर्शित मूंज और काश से बने पारंपरिक उत्पाद लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्टॉल के संचालक मुनेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास करीब 30 से 35 प्रकार के हस्तनिर्मित आइटम उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 150 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक रखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इन उत्पादों को आसानी से खरीद सकें। उन्होंने जानकारी दी कि ये सभी उत्पाद नदियों के किनारे उगने वाली मूंज और काश घास से तैयार किए जाते हैं, जो पूरी तरह प्राकृतिक, टिकाऊ, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल हैं। स्टॉल पर मूंज और काश से बने फल टोकरी, पूजा डोर, कैस रोल, फ्लावर पॉट, पूजा थाल, फैंसी डलिया, लॉन्ड्री बास्केट, पोस्टर ,डोरी बास्केट, राउंड ट्रे, सजावटी टोकरियां, घरेलू भंडारण टोकरी, हैंडमेड ट्रे, पूजा सामग्री धारक, सजावटी बास्केट सहित अनेक आकर्षक और उपयोगी उत्पाद हैं। इन उत्पादों में पारंपरिक शिल्पकला, आधुनिक डिजाइन और उपयोगिता का सुंदर मेल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें