फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। थाना चांदहट क्षेत्र के गांव मीसा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित राकेश जाखड़ उर्फ रवि ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को दिन करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जब वह गन्ने की ट्रॉली का पंचर ठीक कराने हरिजन मंदिर के पास रोहताश की दुकान पर गया था। तभी गांव के ही मनीष, सोहित और शमशेर ने कुल्हाड़ी और डंडों से लैस होकर राकेश पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सोहित ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया, जिसे बचाने के प्रयास में वार उसके बाएं हाथ पर लगा। इसके बाद जांघ पर दूसरा वार किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के बाद पीड़ित ने थाना चांदहट में शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें