फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गदपुरी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल की दरों में करीब पांच फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर सफर करना आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है। गदपुरी टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टोल की कीमतों में पांच प्रतिशत तक का इजाफा संभावित है हालांकि दरों में सटीक बदलाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की ओर से आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल टोल प्लाजा पर 31 मार्च तक की प्रभावी पुरानी दरों के अनुसार ही शुल्क वसूला जाएगा। जिसके तहत कार और जीप जैसी छोटी गाड़ियों के लिए एक तरफ का सफर 125 रुपये और वापसी का 185 रुपये निर्धारित है। इसी तरह एलसीवी और मिनी बस के लिए 195 और 290 रुपये जबकि बस और ट्रक के लिए 400 और 600 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। भारी वाहनों और विशालकाय ट्रकों के लिए यह दरें 615 से लेकर 1170 रुपये तक हैं। प्रबंधक ने यह भी साफ किया है कि स्थानीय गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास की सुविधा फिलहाल 350 रुपये में उपलब्ध है लेकिन नए प्राइस आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें