फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहली मेरिट सूची के तहत आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले लेने में रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी, संस्थानों की ओर से संपर्क करने के बावजूद नहीं पहुंच रहे फीस जमा कराने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित हुए विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बावजूद अधिकांश विद्यार्थियों ने दाखिले लेने में रुचि नहीं दिखाई। आईटीआई संस्थानों की ओर से संपर्क करने के बावजूद विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने नहीं पहुंचे।
एनआईटी चार स्थित आईटीआई में 178 सीटें स्वीकृत हैं जिनमें से अब तक केवल 45 दाखिले हुए हैं। ओल्ड फरीदाबाद महिला आईटीआई में 78 सीटों में से 28 पर ही दाखिले हुए हैं। जिले के अन्य आईटीआई संस्थानों की भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की है। मालूम हो कि जिले के नौ आईटीआई में कुल 2220 सीटें हैं। इनमें से करीब 600 सीटों पर दाखिले के लिए 3 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करनी थी लेकिन सोमवार शाम तक महज 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई विद्यार्थी ऑनलाइन मेरिट सूची देखने के बावजूद दाखिला लेने नहीं आ रहे हैं। संस्थान की टीम चयनित विद्यार्थियों से फोन के माध्यम से संपर्क कर रही है, परंतु अधिकांश विद्यार्थी या तो दाखिले में रुचि नहीं ले रहे या किसी बेहतर विकल्प की प्रतीक्षा में हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी फीस न भर पाने और दस्तावेजों की कमी को भी कारण बता रहे हैं।
अब विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची में उन्हें मौका मिलेगा जो पहली सूची में शामिल नहीं हो पाए या किसी कारणवश दाखिला नहीं ले सके। विभाग को उम्मीद है कि दूसरी सूची में दाखिलों की संख्या में सुधार होगा।
विज्ञापन

वर्जन
दाखिले की रफ्तार अपेक्षा से कम है लेकिन हम प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी संस्थान से जुड़ें। दूसरी मेरिट सूची के बाद स्थिति में सुधार आने की संभावना है। – भगत सिंह, प्राचार्य, आईटीआई चार नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें