फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज निर्जला एकादशी, मंदिरों में दान-पुण्य का दौर चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह शरबत का प्याऊ लगाया जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में निर्जला एकादशी पर शुक्रवार सुबह से ही जहां मंदिरों में दान-पुण्य का दौर चलेगा, वहीं जगह-जगह शरबत का प्याऊ लगाया जाएगा।
शुक्रवार सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। महिलाओं के साथ पुरुष भी एकादशी का व्रत रखते हैं। व्रत रखने वाले लोगों की ओर से खरबूजा, पंखा, घड़ा आदि का दान किया जाता है। वहीं दूसरी ओर शहर में अनेक स्थानों पर प्याऊ भी लगाए जाएंगे। जिले के मंदिरों में जयकारों व भजन कीर्तन का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान नेशलन हाईवे से लेकर सेक्टर की गलियों से लेकर मुख्य चौक चौराहों पर जगह जगह प्याऊ लगाकर शरबत का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन



काली मंदिर के प्रधान पंकज तिवारी ने कहा कि ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी भी कहते हैं। इस साल पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 6 जून शुक्रवार को रात 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 जून शनिवार को सुबह 04 बजकर 47 मिनट पर होगा। दोनों ही दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें