फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनाधार पर पकड़ कायम रखने के लिए सैनी ने खोला सौगातों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में सबसे अधिक छह में से पांच सीटें निकालने वाले फरीदाबाद जिले के मतदाता को साधने का किया प्रयास
विज्ञापन

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। निगम चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत पर मतदाताओं का आभार जताने आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली के माध्यम से अपनी पार्टी की पकड़ बनाए रखने का प्रयास किया। विधानसभा चुनाव में इसी फरीदाबाद जिले के शहरी मतदाता ने हरियाणा में उन्हें सबसे अधिक पांच सीटें जिताकर दी थीं। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने मतदाताओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े दस वर्षों में फरीदाबाद जिले में हुए तीन लोकसभा और तीन विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत का स्वाद चखा है। कभी कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ रहे फरीदाबाद में पिछले तीन चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। विशेषकर दस वर्षो से सत्ता में काबिज भाजपा विधानसभा चुनावों में डांवाडोल हो रही स्थिति से उबरकर बढि़या बढ़त बनाई थी। इसमें फरीदाबाद जिले की छह में से पांच सीटें अहम भूमिका में थीं।
विज्ञापन

यहां तक कि आजतक एनआईटी विधानसभा की सीट न जीत पाने का मलाल भी 2024 के विधानसभा चुनाव में दूर हो गया। यहां से कांग्रेस विधायक रहे नीरज शर्मा को हराकर भाजपा के सतीश फागना ने 33 हजार मतों से जीत दर्ज कर परचम लहरा दिया था। इसके अलावा मेयर चुनाव में पार्टी ने देशभर में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

-
एफएमडीए का 773 करोड़ का बजट
हरियाणा में सबसे मजबूत गढ़ के रूप में उभरे फरीदाबाद जिले की जनता को अधिक से अधिक सौगात देकर इसे कायम रखने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। इसीलिए भाजपा की सैनी सरकार ने 773 करोड़ का एफएमडीए का बजट दिया है। इसमें से 525 करोड़ रुपये का पेयजल और सीवरेज की सुविधाओं के लिए बजट दिया है। इस बजट में एनआईटी विधानसभा के लिए करीब 250 करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें