फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेरठ के ध्यानार्थ जनसंख्या नियंत्रण के लिए दंपती ने उल्टा चलकर निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को किया जागरूक, 30 वर्षों से चला रहे अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को मेरठ के तलवार दंपती ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देने के लिए उल्टा चलकर पदयात्रा निकाली। यह यात्रा फरीदाबाद से शुरू होकर 11 जून को जनसंख्या दिवस पर बनारस में समाप्त की जाएगी। यात्रा में दिनेश तलवार और पत्नी दिशा तलवार ने लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि वह मेरठ के निवासी हैं और उन्होंने फरीदाबाद जिला भाजपा कार्यालय से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जनसंख्या नियंत्रण के लिए पदयात्रा निकाली। यात्रा में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया। यह यात्रा कई शहरों से होकर 11 जुलाई को बनारस में समाप्त होगी। यात्रा में दिनेश और उनकी पत्नी दिशा ने उल्टा चल कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जागरूकता अभियान के माध्यम से वह प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं। इसके लिए वह करीब 300 से अधिक शहरों में और 100 बार दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभियान चला चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चे ही अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें