फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क निर्माण के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला-इस्माइलपुर रोड के निर्माण की मांग को लेकर नगर विकास समिति से जुड़े लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। समिति के सदस्यों का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे रोजाना वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों में भी खराबी आ रही है।

तिरंगा यात्रा में शामिल कृष्ण झा, गोपाल और दुर्गेश ने बताया कि पल्ला-इस्माइलपुर रोड क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बावजूद वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और पार्षदों को ज्ञापन दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी शिकायत रखी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि लंबे समय से आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नगर विकास समिति के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रशासन का ध्यान सड़क की समस्या की ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें