फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकली टाटा चाय के 387 पैकेट बरामद, तीन दुकानों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली टाटा चाय के 387 पैकेट बरामद, तीन दुकानों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
विज्ञापन


बल्लभगढ़ के मेन बाजार में छापेमारी, कॉपीराइट एक्ट के तहत जांच शुरू
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फरीदाबाद। कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन दुकानों पर छापेमारी कर टाटा ब्रांड की चाय के 387 पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दुकानों पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के ब्रांड और कॉपीराइट का कथित रूप से अवैध इस्तेमाल कर नकली टाटा प्रीमियम टी बेचे जाने की शिकायत मिली थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस संबंध में स्पीड सर्च सिक्योरिटी लिमिटेड के विधिक सलाहकार प्रभात गुप्ता ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मेन बाजार की कुछ दुकानों पर नकली टाटा प्रीमियम टी को असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दुकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों से चाय के पैकेट कब्जे में लिए गए। इनमें 250 ग्राम के टाटा टी के 344 पैकेट, एक किलोग्राम के 12 पैकेट, टाटा चाय के 14 पैकेट और 500 ग्राम के 17 पैकेट शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुल 387 पैकेट बरामद किए गए हैं। मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद चाय के पैकेटों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें कहां तैयार किया गया तथा दुकानों तक कैसे पहुंचाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें