फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव रोड हुई बदहाली का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते की कनेक्टिविटी शहर के कई बड़े विद्यालय, अस्पताल व पेट्रोल पंप से है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। खेड़ी पुल से तिगांव की ओर जाने वाली सड़क की हालत बदहाल हो चुकी है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते की कनेक्टिविटी शहर के कई बड़े विद्यालय, अस्पताल व पेट्रोल पंप से है। इससे बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह टूटी सड़क बड़ी समस्या बन चुकी है। सड़क टूटी होने की वजह से उन्हें तिगांव की ओर जाने के लिए एक किलोमीटर के फेर से दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। समय रहते अगर प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क के टूटे होने का सीधा असर हमारी दुकानदारी पर पड़ रहा है। सड़क टूटी होने के कारण ग्राहक खेड़ी रोड़ मार्केट में आने से बचते हैं।- राजेश कुमार व्यापारी खेड़ी रोड मार्केट

सड़क टूटी होने के चलते हम प्रतिदिन करीब तीन किलोमीटर का फेर तय करके पेट्रोल पंप तक पहुंचते हैं। -कुनाल गर्ग स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें