फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने किया निगम मुख्यालय का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी से मिलकर दी जीत की बधाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन और राष्ट्रीय बाल आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजय रहाटकर ने निगम मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम सीधी चुनी महापौर प्रवीण बत्रा जोशी से मुलाकात की और उनको देश में सर्वाधिक मतों से जीत कर रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।

रहाटकर ने कहा कि वह भी मेयर रहीं हैं। उन्होंने पहली बार ही सीधे मतदान में देश में सर्वाधिक अंतर से जीतने का रिकॉर्ड बनाकर महिला शक्ति को श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है। इस मौके पर प्रवीण बत्रा जोशी ने पूर्व में राजस्थान भाजपा की प्रभारी रहीं विजय रहाटकर का फरीदाबाद पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह उनकी बड़ी बहन हैं और उनके अनुभव का पहले उन्होंने हरियाणा बाल सुधार आयोग की चेयरपर्सन रहते हुए काफी फायदा लिया था। अब क्योंकि उनको महापौर पद का भी अनुभव है तो उन्होंने इस संदर्भ में भी उनसे विस्तार से चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि प्रवीण बत्रा जोशी जिस प्रकार की सोच रखती हैं उसका निश्चित तौर पर फरीदाबाद को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जोशी ने भाजपा संगठन विशेषकर महिला मोर्चा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वह उससे आज भी सीख लेती हैं और उनका मानना था कि फरीदाबाद नगर निगम में ढांचागत सुधार की जो पहल महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने शुरु की है वह पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने निगम मुख्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा व कई मुद्दों पर महापौर के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें