फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्य मार्गोँ पर नाके और बाजार में बदहाली से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-चार के व्यापारियों ने कहा-ट्रैफिक और नाका लगने से कारोबार पर पड़ता है असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-चार के व्यापारी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अव्यवस्थित वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मार्केट के मुख्य मार्गों पर नाका लगा दिया जाता है। यही समय ग्राहकों के आने और खरीदारी का होता है, लेकिन नाकेबंदी के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह समस्याएं मार्केट संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने साझा कीं।

उन्होंने कहा कि एनआईटी-चार बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इसके कारण महिला ग्राहकों को अधिक दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा बाजार में पीने के स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नहीं है। बाजार में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शाम के वक्त नाके की टाइमिंग में बदलाव किया जाए। साथ ही मार्केट में जल्द से जल्द शौचालय, पेयजल तथा बेहतर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


शाम के समय ग्राहकों की आवाजाही अधिक होती है। ठीक इसी समय मुख्य मार्ग पर पुलिस नाका लगा देती है। इससे परेशानी होती है। -सतीश अरोरा, व्यापारी

इतने बड़े और पुराने बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय न होना नगर निगम की नाकामी को दर्शाता है। इससे महिला स्टाफ और ग्राहकों को परेशानी होती है। -सुरेंद्र अहूजा, व्यापारी
विज्ञापन


एक तरफ सरकार व्यापार को बढ़ावा देने की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। वहीं दूसरी तरफ हमें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नसीब नहीं होती है। -कैलाश सोनी, व्यापारी

मार्केट में आधी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। जो जलती भी हैं, उनकी रोशनी इतनी हल्की है कि सड़क पर अंधेरा रहता है। -रमेश कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें