फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क, फर्जी जॉब ऑफर और मोबाइल हैक कर तीन लोगों से 5.21 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाते हुए कुल 5.21 लाख रुपये की ठगी कर ली। तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर अपराध थानों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंद्रा नगर बल्लभगढ़ निवासी प्रिया ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। उसने संपर्क किया तो उसे व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम पर जोड़कर रिव्यू और रेटिंग के टास्क दिए गए। शुरुआती भुगतान के बाद उसे अधिक कमाई का लालच देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खाते में पैसे जमा कराए गए। ठगों ने एक वेबसाइट पर उसकी जमा राशि दिखाकर भरोसा बनाए रखा, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो पोर्टल ब्लॉक होने का बहाना बनाकर और रकम मांगी। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। जालसाजों ने प्रिया से करीब 1.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में गांव बदरौला निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी कि 18 जुलाई को उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा। इसके बाद उनकी चार अलग-अलग बैंक खातों से करीब 2.27 लाख रुपये निकल गए। सेक्टर-17 निवासी उमेश कुमार धूत ने बताया कि नौकरी पोर्टल पर रिज्यूमे अपलोड करने के बाद खुद को नौकरी पोर्टल का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्तियों ने ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी में वरिष्ठ पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रजिस्ट्रेशन फीस, मैनेजमेंट कंसल्टिंग कोर्स और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर उनसे तीन किश्तों में 98 हजार 600 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए गए। बाद में नौकरी नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें