फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन लोगों से टास्क के नाम पर की 10 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। टास्क को पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर तीन लोगों के साथ करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर में केस दर्ज कर लिया है।


एनआईटी एक नंबर निवासी सोनिया विश्वकर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को एक युवक ने फोन पर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक ग्रुप में जोड़ा गया जिसमें कई लोग टास्क के नाम पर मुनाफा कमाने का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे थे। उन्होंने टास्क पर करीब 2 लाख 14 हजार रुपये लगा दिए। जब उन्होंने मुनाफे के पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका खाता बंद कर दिया।
विज्ञापन


वहीं ओलिव कोर्ट पुरी अमन विलास सेक्टर-89 निवासी सुरभि शुभम ने बताया कि उनके पास 29 अगस्त को एक युवक का फोन आया। मुनाफे कमाने का झांसा देकर आरोपियों ने उनको सोशल मीडिया के जरिये एक ग्रुप में जोड़ लिया। जहां पर कुछ लोग टास्क को पूरा करने के बाद स्क्रीनशॉट डाल रहे थे। उन्होंने भी टास्क पर करीब 5 लाख 49 हजार रुपये निवेश कर दिए। पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे टैक्स के नाम पर पैसों की डिमांड की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-3 निवासी अभय राघव ने बताया कि उनके पास 24 अगस्त को एक युवक का फोन आया था। जिसने टास्क के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने उनसे 1 लाख 90 हजार रुपये टास्क के नाम पर ठग लिए। सभी मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें