फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम ठगी करने वाले तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे तीनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के पास कॉल करते थे। उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व पॉइंट रिडीम करने के नाम पर ठगते थे। तीनों आरोपी दोस्त हैं और 2022 में दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कॉलर का काम करते थे। आरोपियों की पहचान मोहित गिरी (24) निवासी द्वारका सेक्टर 23 दिल्ली, सौरव (25) निवासी मोहन गार्डन नई दिल्ली व सूरज सिंह (25) निवासी द्वारका सेक्टर 23 दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन






सेक्टर 27 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 18 अगस्त को एक नंबर से कॉल आई। जिसने अपने आप को आईडीबीआई बैंक का कर्मचारी बताया और अपनी बैंक आईडी व्हाट्सएप पर भेजी। फिर उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक लिंक भेजा और उसमें डिटेल डालने को कहा। उसके बाद क्रेडिट कार्ड से 20 हजार 590 रुपये कट गए। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगते थे। तीनों आरोपी दोस्त है तथा 2022 में दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कॉलर का काम करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें