फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंस्टाग्राम पर कपड़ों का विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर कपड़ों का विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसजीएम नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने लुक आप फैशन नामक इंस्टाग्राम पेज से तीन सूट 2,500 रुपये में ऑर्डर किए थे। बाद में पेज संचालकों ने तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर दोबारा भुगतान करने को कहा। इसके बाद अलग-अलग शुल्क और चार्जेज के नाम पर महिला से कुल 47500 रुपये ठग लिए गए।


मामले की जांच साइबर थाना एनआईटी ने शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मोहम्मद अंश (20) निवासी बजरंग विहार, जयपुर, प्रीतम सिंह (25) निवासी राजेंद्र सुंदर नगर जयपुर और प्रशांत द्विवेदी (26) निवासी गांव रिवाली, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मोहम्मद अंश इंस्टाग्राम पेज बनाकर विज्ञापन डालता था, प्रशांत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर बात करता था जबकि प्रीतम डिलीवरी बॉय के रूप में लोगों को भरोसा दिलाता था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें