फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा स्टेट गेम्स में पलवल के 35 एथलीट दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
2 से 8 नवंबर तक गुरुग्राम में होगा आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। आगामी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर, गुरुग्राम में होने वाले 7 दिवसीय हरियाणा स्टेट गेम्स में पलवल के कुल 35 एथलीट भाग लेंगे। इनमें 21 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रायल सिलेक्शन इंचार्ज सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

पुरुष वर्ग में निखिल, प्रदीप, अमित गौतम, वैभव, तुषार, कनक शर्मा, हेमंत, चीकू, आनंद कुमार बैंसला, सौरव देशवाल, ध्रुव, सतीश सिंह, अमन चौहान, अंकित, नरेश, भगत सिंह, परविंदर, ललित कुमार, गजराज चौधरी, रवि कुमार और ललित विभिन्न रेस, लांग जंप और थ्रो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में सिमरन चौधरी, रीना, कोमल, खुशी, चंचल, संध्या देवी, कुमकुम, प्रिया, स्नेहा, वर्षा, मुस्कान, नेहा, ललिता और दीपांशी 100 मीटर, 200 मीटर, 4x100 व 4x400 मीटर रिले रेस में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्टेट गेम्स के तहत अलग-अलग खेलों का आयोजन राज्य के 10 जिलों में किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पलवल के एथलीट बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें