फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के तीन नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 164 हो गई है। वहीं, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को प्लेटलेट्स तक बाहर से खरीद कर लानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के बाद से सिविल अस्पताल बीके के अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कई अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी है। मरीज को दाखिल करने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सिविल अस्पताल बीके की ओपीडी में 50 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की संभावना को देखते हुए मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही हैं। इनमें बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है।
बच्चों की ओपीडी में रोजाना 150 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 60 फीसदी बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों के वार्ड में दाखिल मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रही है। कोरोना काल में मरीजों को बेड मिलने में दिक्कत आ रही थी, वहीं अब दोबारा से बेड फुल होने लगे हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 164 हो गई है। रोजाना नए मरीज मिले हैं। ऐसे में हमने एंटी लार्वा एक्टिविटी बढ़ा दी हैं। लार्वा की जांच कर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें