फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में शुक्रवार को तीन नए मामले सामने आए और एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि 14 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हुए। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 140 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पॉजिटिव मिले तीन नए मामलों में 39 वर्षीय एक व्यक्ति सेक्टर-8 सिही गांव से है। एक अन्य मामला सेक्टर-8 की गली नंबर-9 से है। यहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसी तरह तिलक नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिले में कुल 60 संक्रमित फिलहाल उपचाराधीन हैं। इसमें से पांच घर पर ही उपचाराधीन हैं, जबकि 55 संक्रमित का इलाज कोविड-19 अस्पताल में जारी हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि तीनों नए संक्रमण मामले अलग-अलग निजी कंपनियों से संबंधित हैं। तीनों ईएसआईसी कार्ड धारक हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। पिछले तीन दिनों में 31 नए केस सामने आने के बाद शुक्रवार को भी कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए। अभी 384 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें