फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र के संत सूरदास नगर में एक वर्कशॉप में मंगलवार को बॉयलर फट गया। उसकी चपेट में आने से काम करने वाले तीन कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामले के पीड़ितों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने बताया कि सेक्टर 74 के संत सूरदास नगर में जींस पेंट के कपड़ों की रंगाई की एक कंपनी लगी है। कंपनी में पांच कर्मचारी काम करते हैं। मंगलवार दोपहर बाद कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक से बॉयलर फट गया। बायलर फटने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। बायलर में धमाका के बाद एक हिस्सा पड़ोसी के घर पर जाकर गिरा। उससे घर का छज्जा टूट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायल कर्मचारियों को सेक्टर आठ अस्पताल पहुंचा। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल कर्मचारियों में सत्येंद्र, पुनीत व बृजमोहन हैं। कंपनी सेक्टर दो निवासी प्रिंस की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी इस मामले में पीड़ितों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें