संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से दो लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक किया। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसजीएम नगर निवासी निष्ठा तनेजा ने बताया कि उनके पास पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कर्मचारी का फोन आया था। उस कर्मचारी ने उनको एक एप के लिंक पर क्लिक करने को कहा। महिला की ओर से लिंक पर क्लिक करते ही पंजाब नेशनल बैंक की साइट खुल गई। उन्होंने कुछ जानकारी भरी। जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया। कुछ समय के बाद उनको पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से दो लाख 29 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।