फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी में तीन करोड़ की धोखाधड़ी उजागर, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाने की लुब्रिकेंट रिवार्ड स्कीम और हमदम पाइंट्स योजना से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस्कार्ट्स कुबोटा लिमिटेड में तीन करोड़ रुपये के गबन की बड़ी धोखाधड़ी उजागर हुई है। कारखाने के प्रतिनिधि सौरभ कपूर की शिकायत पर पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों और एक विज्ञापन एजेंसी के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह मामला कारखाने की लुब्रिकेंट रिवार्ड स्कीम और हमदम पाइंट्स योजना से जुड़ा है। इन योजनाओं के तहत मैकेनिक और रिटेलरों को कूपन और वाउचर के माध्यम से लाभ दिया जाता था। आरोप है कि कारखाने की कर्मचारी कैरोलिन मलमपल्ली और कुंती शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इन कूपन और बाउचर को अवैध रूप से भुना लिया।

एफआईआर में बताया गया है कि कूपन और वाउचर भुनाने के लिए अलग-अलग कोड बनाए गए थे, जिनकी जानकारी कैरोलिन और कुंती को थी। इसी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर कूपन और वाउचर भुनाए गए। आरोप है कि इस पूरे मामले में आकाश एड एजेंसी, इसके मालिक हिमांशु कटारिया और एजेंसी का कर्मचारी संदीप उर्फ हर्ष भी शामिल हैं। घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कई मैकेनिक और रिटेलरों ने शिकायत की कि उनके कूपन पहले से ही भुनाए हुए दिख रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच कराई, जिसमें सामने आया कि बीते कुछ वर्षों में कई करोड़ रुपये के कूपन अवैध रूप से भुनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान कैरोलिन मलमपल्ली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए वाउचर अवैध रूप से भुनाने और विज्ञापन एजेंसी से कमीशन लेने की बात मानी। उसने अब तक 23.11 लाख रुपये कंपनी को वापस कर दिए हैं। वहीं शिकायत के अनुसार कुंती शर्मा के हिस्से में करीब 24.63 लाख रुपये आए हैं, जो अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। शिकायत की जांच के बाद थाना सेक्टर-31 में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें