फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक ही रात में तीन कारों के शीशे तोड़कर सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों की कारों को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखे कीमती लैपटॉप, नकदी और बैंक के जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर 18 अप्रैल को तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली वारदात सेक्टर-84 निवासी प्रशांत शेखर के साथ हुई। वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपनी कार चांदीवाला चौक के पास खड़ी कर स्टोर पर सामान लेने गए थे। जब वह वापस लौटे, तो कार की ड्राइवर साइड का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें 50 हजार रुपये नकद, आरसी और एटीएम कार्ड थे। दूसरी घटना सेक्टर-86 के बाजार में हुई, जहां परीक्षित राय की कार का पिछला शीशा तोड़कर चोरों ने बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की तीसरी वारदात में बदमाशों ने एक बैंक प्रबंधक को निशाना बनाया। सेक्टर-46 निवासी विपुल कुमार टंडन, जो बैंक में शाखा प्रबंधक हैं, शनिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-86 स्थित एक होटल में खाना खाने आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटे, तो कार का शीशा टूटा था और पिछली सीट पर रखा बैंक का लैपटॉप व चेकबुक गायब मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें