फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्री सिद्धदाता आश्रम में 19वां ब्रह्मोत्सव शुरू

विज्ञापन
फरीदाबाद लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया । स्रोत: आश्र
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में रविवार को पांच दिवसीय 19वें ब्रह्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भगवान विष्णु की वंदना-स्तुति से की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत मृदाहरण, अंकुरारोपण, ध्वजारोहण, अग्नि प्रतिष्ठा, भेरी पूजन और देवता आह्वान जैसे वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री एवं दक्षिण भारत से पधारे श्रीरामानुज संप्रदाय के विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूजन संपन्न कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें