फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वध के लिए बांधकर रखे गए तीन ऊंटों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखे-प्यासे बांधकर रखे गए थे ऊंट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव टिकरी खेड़ा में पुलिस ने अवैध रूप से वध के लिए बांधकर रखे गए तीन ऊंटों को मुक्त कराया। मौके से आरोपी रहमत खान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


11 जुलाई को उपनिरीक्षक राजकुमार टीम के साथ धौज बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव टिकरी खेड़ा के एक खाली प्लॉट में ऊंटों को वध की नीयत से बांधकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। प्लॉट में तीन जीवित ऊंटों को बंधा हुआ पाया। वहीं एक युवक उनकी निगरानी करता मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रहमत खान निवासी गांव टिकरी खेड़ा के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव के वकील नामक व्यक्ति के साथ राजस्थान से ऊंट लेकर आया था और उनका वध किया जाना था। पुलिस ने तीनों ऊंटों को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रहमत खान और उसके साथी वकील के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं 11, 59 और 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अन्य आरोपी वकील की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें