फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 लाख रुपये की अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार, भेजी जानी थी गोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरामद की गई 102 पेटी अंग्रेजी शराब में 77 पेटी रेड लेबल, 21 पेटी ब्लैक लेबल और चार पेटी द ग्लेनलिवेट की शामिल
विज्ञापन

-अवैध शराब फरीदाबाद से गोवा सप्लाई करने की फिराक में थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख से अधिक कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद की गई 102 पेटी अवैध शराब को आरोपी फरीदाबाद से गोवा सप्लाई करने की फिराक में थे।
क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों में रोहन, पंकज और बिन्नू का नाम शामिल हैं। आरोपी रोहन सेक्टर 21बी में रहता है। वहीं, पंकज और बिन्नू उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। वह आगरा की पंडित ट्रांसपोर्टर कंपनी में ड्राइवरी का काम करते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम रात करीब 3 बजे गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर टीम डबुआ मंडी पहुंची जहां पर आरोपियों को कैंटर में अवैध शराब सहित काबू कर लिया। कैंटर में से 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें 77 पेटी रेड लेबल, 21 पेटी ब्लैक लेबल तथा चार पेटी द ग्लेनलिवेट शामिल थी। पुलिस ने कैंटर में भरी अवैध शराब को कब्जे में ले लिया और आरोपियों को डबुआ थाने लाकर उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में करना चाहते थे सप्लाई

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह शराब फरीदाबाद के रहने वाले करण नाम के ठेकेदार की है, जो इसे गोवा सप्लाई करना चाहता था। गोवा में, शराब महंगी मिलती है इसलिए इसे यहां से तस्करी करके गोवा ले जाने का प्लान था ताकि अवैध शराब गोवा में बेचकर मोटा पैसा कमाया जा सके। अपने साथी रविंदर को गाड़ी बुक करने के लिए कहा। रविंद्र ने आगरा के पंडित ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक कैंटर बुक किया। कैंटर चालक पंकज तथा बिन्नू डबुआ मंडी में अपना कैंटर लेकर पहुंचे जहां पर रोहन ने कैंटर में शराब लोड करवाई। आरोपी शराब को फरीदाबाद से बाहर ले जाने की फिराक में थे कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इसमें करण का एक अन्य साथी कमलजीत भी शामिल है। आरोपी करण, रविंद्र और कमलजीत अभी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी रोहन को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर पंकज और बिन्नू को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें