फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 20 लाख रुपये का लोन दिलाने और होटल रेटिंग के नाम पर दो लोगों से कुल 2.27 लाख रुपये हड़प लिए गए।
पहले मामले में लोन दिलाने के नाम पर 1.22 लाख रुपये की ठगी में बिहार निवासी रजनीश और आकाश को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-10 निवासी पीड़ित को व्हाट्सएप पर घर बैठे होटल रेटिंग कर पैसे कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में 150 रुपये देकर भरोसा जीता गया और फिर टास्क के नाम पर 1,05,200 रुपये जमा करा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने श्रीगंगानगर, राजस्थान निवासी लोकेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में ठगी के 65 हजार रुपये आए थे। आरोपी लोकेश को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद