फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिन में जल रहीं मंडी की हाई मास्ट लाइटें, सरकारी खजाने पर बढ़ रहा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा । मोहना अनाज मंडी परिसर में दिन के समय भी बड़ी-बड़ी हाई मास्ट लाइटें जलती दिखाई दे रही हैं। दिन के उजाले में लाइटें जलने से बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। मंडी परिसर में लगी लाइटों का दिन में जलना मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
मंडी में बिजली की खपत का खर्च सरकारी व्यवस्था के तहत वहन किया जाता है। ऐसे में दिन के समय लाइटें जलती रहने से बिजली की बर्बादी के साथ सरकारी धन का भी नुकसान होता है। यदि लाइटों को आवश्यकता के अनुसार ही संचालित किया जाए तो बिजली की खपत को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि मंडी परिसर में लाइटों की मरम्मत का काम चल रहा है। लाइटों को जांचने के लिए इन्हें जलाया गया है। काम पूरा होने के बाद लाइटें दिन में चालू नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें