फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर संचालक को सिम मुहैया कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संचालक समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड ठगी के लिए चल रहे कॉल सेंटर के संचालक को सिम व कॉलिंग डेटा मुहैया कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शाहरुख व यशु वन को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं अब्दुल हक को जेल भेजा गया है।

अब सिम व कॉलिंग डेटा मुहैया कराने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के नाम दिल्ली के शाहरुख, यशु वन और गाजियाबाद डासना गांव के अब्दुल हब बताए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे साकेत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर को सिम व कॉलिंग के लिए डेटा उपलब्ध करवाते थे। जब भी कॉल सेंटर के ठग किसी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते तो ये फर्जी पते से ऑर्डर रिसीव करते थे। बाद में ऑर्डर के सामान को बेचकर प्राप्त पैसे में से अपना हिस्सा रखकर कॉल सेंटर मालिक को दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत गांव गांव शाहपुरा, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दी थी। इसमें कहा गया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर इनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने एक वेबसाइट पर डिटेल भरवाई जिसके बाद कार्ड से 29425 रुपये कट गए थे। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज की। मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें