फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जोधपुर निवासी जतिन (20), जसवंत (23) और तरुण (24) को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार लकड़पुर निवासी व्यक्ति 29 अक्तूबर 2025 को लिंक के जरिये टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। उसे प्रीपेड टास्क में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। शुरुआत में एक हजार रुपये लगाने पर उसे 1700 रुपये लौटाए गए। विश्वास होने के बाद उससे अलग-अलग टास्क के नाम पर कुल 93 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद रकम वापस नहीं की गई। जांच में सामने आया कि जतिन ने खाताधारक रवि से बैंक खाता लिया था। उसने खाता तरुण को दिया और तरुण ने जसवंत को उपलब्ध कराया। इसी खाते से ठगी की रकम का लेन-देन किया गया। पुलिस आरोपियों से अन्य खातों और लेन-देन के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में आसपास के क्षेत्र में रहने वाले हैं। जतिन 11वीं, जसवंत 12वीं व तरुण 12वीं पास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें