फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करोड़ों की ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना एनआईटी और बल्लभगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस की साइबर टीमों ने ऑनलाइन निवेश और टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की है। साइबर थाना एनआईटी और बल्लभगढ़ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में साइबर थाना एनआईटी टीम ने दो करोड़ 44 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीम शर्मा मूल रूप से देवरिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में शाहदरा, दिल्ली में रहता है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी पीड़ित ने गूगल पर विज्ञापन देखकर निवेश किया था। ठगों ने जूम मीटिंग के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर 18 मई से 8 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए 2,44,25,000 रुपये जमा करवा लिए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी भीम शर्मा ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था, जिसमें ठगी के 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, साइबर थाना बल्लभगढ़ ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब और प्रीपेड टास्क के नाम पर 17 लाख 99 हजार रुपये ठगने के मामले में पंजाब के फाजिल्का जिले के धारंगवाला निवासी दो आरोपियों ओमप्रकाश उर्फ मुरली और जगमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। बल्लभगढ़ निवासी पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरे करने और रिवॉर्ड के नाम पर झांसे में लिया गया था। शुरुआती रिफंड देकर विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने कुल 17,99,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें