फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में पांच लोगों से 10.37 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से पांच लोगों से करीब 10.37 लाख रुपये ठग लिए। कहीं ई-चालान का लिंक भेजकर खाते से रकम निकाली गई तो कहीं डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, केदारनाथ हेलिकॉप्टर टिकट और फ्लैट किराये के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया गया।
विज्ञापन


पहले मामले में भीकम कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद के साथ 23 सितंबर को ठगी हुई। मोबाइल हैंग होने के बाद बैंक खाते से फोन-पे के जरिए तीन बार में एक लाख रुपये निकल गए। चावला कॉलोनी निवासी नितिन गोयल को 11 अक्तूबर को स्कूटी के ई-चालान का लिंक मिला। इसे खोलने के बाद 15 अक्तूबर को उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। अटाली निवासी रिंकू सिंह ने 10 अक्तूबर को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए ऑनलाइन नंबर पर संपर्क किया था। इसके बाद 15 अक्तूबर को उनके और उनकी पत्नी के खातों से छह लेनदेन में 2,97,379 रुपये निकल गए। सेक्टर-10 निवासी वीरेंद्र बंसल ने 11 और 12 अक्तूबर को केदारनाथ हेलिकॉप्टर टिकट बुक कराने के लिए भुगतान किया। उनसे कुल 4.50 लाख रुपये ठगे गए। सेक्टर-46 निवासी पुरुषोत्तम के साथ 24 सितंबर को फ्लैट किराये पर लेने के नाम पर ठगी हुई। आरोपी ने एडवांस किराया और बिजली बिल जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर उनसे 90 हजार रुपये वापस मंगवा लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ और एनआईटी पुलिस ने सभी मामलों में 16 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें