नूंह। पिनंगवा पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव झिमरावट के पहाड़ी क्षेत्र में जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8850 रुपये नकद और ताश पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव झिमरावट के पहाड़ के पास झाड़ियों में बनी एक झोपड़ी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन व्यक्तियों को शौकत पुत्र हाकम, अफजल पुत्र नसरुदीन, आसिफ पुत्र इसराईल निवासी गांव झिमरावट थाना पिनंगवा, जिला नूंह को जुआ खेलते पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के पास से कुल 8850 नकद और ताश गड्डी बरामद हुई। संवाद