फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएस स्टाफ ने चार गो-तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन गोवंश, दो पिकअप गाड़ियां और 13660 रुपये किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका टीम ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन गोवंश, दो पिकअप गाड़ियां, चार मोबाइल फोन और 13,660 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह आरोपी गोवंश को अवैध रूप से राजस्थान ले जाकर गोकशी करने की फिराक में थे।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया सीएस स्टाफ को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप गाड़ियों में गोवंश भरकर मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते राजस्थान की तरफ जाने वाले हैं । इस सूचना पर निरीक्षक सुभाष प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घाटा शमशाबाद पुल के पास नाकाबंदी कर दी। करीब दस-पंद्रह मिनट बाद दो पिकअप गाड़ियां आती दिखाई दीं। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों गाड़ियों को घेरकर काबू कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पिकअप से चालक कुर्सेद उर्फ कुर्शीद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 1 फिरोजपुर झिरका को पकड़ा गया, जिसकी गाड़ी से एक गाय बरामद हुई। दूसरी पिकअप से सब्बीर पुत्र रुस्तम निवासी रेहपुआ, आसर पुत्र अब्दुल और फखरुद्दीन पुत्र सुबहान निवासी मामलिका चुन्नीबास को गिरफ्तार किया गया। इस गाड़ी से दो गाय बरामद हुईं। पुलिस द्वारा आरोपियों से गोवंश से संबंधित कागजात और पशु चिकित्सक का फिटनेस प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों गोवंश और दोनों पिकअप गाड़ियों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें