फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह दी धमकी- दिवाली नहीं मनाने दूंगा, शाम को कर दी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी क्षेत्र में झाड़ियों में फेंका शव, नाबालिग सहित दो पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर सुनसान इलाके में झाड़ियों में शव फेंक दिया। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने विकास (19) निवासी गांव दयालपुर को गिरफ्तार किया है तथा एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है।

परिजनों का आरोप है कि एक आरोपी ने सुबह मृतक के चचेरे भाई को धमकी देते हुए कहा था कि दिवाली नहीं मनाने दूंगा। या तो मैं मरूंगा या उनके परिवार के किसी सदस्य को मार दूंगा। धमकी के कुछ घंटों के बाद ही युवक का शव पुलिस को मिल गया। थाना सदर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मच्छगर निवासी नीरज ने बताया कि मृतक सतीश तीन भाइयों में बीच का था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका ढाई साल का एक बच्चा है। दो महीने पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। मृतक के भाई नीरज को उनके चचेरे भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही दयालपुर गांव निवासी ऑटो चालक विकास ने उनके परिवार को धमकी दी थी कि दिवाली मनाने नहीं दूंगा। या तो मैं मरूंगा या तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य को मारूंगा। इस धमकी के कुछ समय के बाद उनको सूचना मिली की उनके भाई सतीश का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है।


दोपहर में नहीं आया था खाना खाने
सतीश पिछले पांच साल से आईएमटी की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार को भी कंपनी में काम करने के लिए घर से गया था। वह रोजाना दोपहर को खाना खाने के लिए घर पर आता था, लेकिन शुक्रवार को वह नहीं आया। जब परिवार के लोगों ने कंपनी में फोन कर जानकारी ली, तो उनको पता चला कि वह कंपनी आया ही नहीं। कुछ घंटे बाद उसका शव आईएमटी क्षेत्र में मच्छगर गांव जाने वाले रास्ते पर वार्ड 44 के बीजेपी पार्षद प्रदीप टोंगर के कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छह लोगों ने मिलकर हत्या की है। मृतक के शरीर पर लाठी, डंडे और रॉड से चोटों के गंभीर निशान मिले हैं। सिर भी फटा हुआ था और चेहरा खून से लथपथ था।
विज्ञापन

शनिवार को था बेटे का जन्मदिन

सतीश के बेटे का शनिवार को तीसरा जन्मदिन था। सतीश ने कहा था कि जन्मदिन पर खिलौने लेकर आएगा। वहीं पत्नी ने शुक्रवार को पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विकास की सतीश के साथ कहासुनी हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 अक्टूबर को आईएमटी बाईपास रोड पर सतीश की हत्या कर दी। विकास ने सतीश पर रॉड व अन्य ने पेचकस से हमला किया था। विकास ऑटो चलाता है। जिनको अधिक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें