फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
3 बच्चों का गला दबाकर खुद कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पक्ष मृतक से पैसे ऐंठना चाहता था, जिस पर मृतक को झूठे केस में फंसा कर पैसे ऐंठने के लिए पुलिस को छेड़छाड़ की झूठी शिकायत की थी। उसी से परेशान होकर व्यक्ति ने यह कदम उठाया था।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत 3 अक्तूबर को गांव नेकपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने 3 बच्चों का गला घोट दिया तथा खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना में उस व्यक्ति की दो बेटियों की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि रिश्तेदारों की ओर से प्रताड़ित करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। जिससे तंग आकर उसके भाई कर्मबीर ने यह कदम उठा लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

जिस पर अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी मंजीत निवासी महेंद्रगढ़ व साली मीनाक्षी (काल्पनिक नाम) वासी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि 27 सितंबर को मृतक कर्मवीर के साथ उसकी पत्नी व अन्य ससुराल पक्ष ने झगडा किया था।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष मृतक से पैसे ऐंठना चाहता था, जिस पर कर्मबीर को झूठे केस में फंसा कर पैसे ऐंठने के लिए पुलिस को छेड़छाड़ की झूठी शिकायत की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर महिला को जेल भेजा गया है। वहीं मंजीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें