फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईद पर बकरे की जगह बिट्टू बजरंगी को काटने की दी धमकी, वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी के पास वीडियो पहुंचने पर पुलिस को दी शिकायत, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को एक वायरल वीडियो के जरिये फिर से मारने की धमकी दी गई है। बिट्टू ने आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि ईद पर बकरे की जगह बिट्टू बजरंगी को काट दो। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गो रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने ये शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। ये वीडियो अब उसके पास पहुंची है। इसमें एक युवक बोल रहा है कि इस बार ईद पर बकरे की जगह बिट्टू बजरंगी को काट दो। साथ ही उसे काट कर कुत्तों को खिला दो। आरोप है कि इस वीडियो में सीधे तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत व वायरल वीडियो की प्राथमिक जांच के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें