फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय टीम ने किया बड़खल क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबों, झील एवं जल संरचनाओं का लिया भौतिक जायजा, ग्रामीणों से लिया फीडबैक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संचालित जल शक्ति अभियान 2025 (कैच द रेन) के अंतर्गत केंद्र से आई दो सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम ने सोमवार की शाम बड़खल झील एवं मंगलवार को बड़खल के अन्य स्थानीय क्षेत्र में जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।


टीम ने बड़खल झील सहित क्षेत्र के अन्य जल स्रोतों, तालाबों, वर्षा जल संचयन संरचनाओं एवं जल निकायों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। अधिकारियों की ओर से टीम को इन संरचनाओं की स्थिति, प्रगति, निर्माण कार्य, पुनर्विकास व रखरखाव संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने कहा कि सामूहिक भागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय टीम ने बड़खल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और घाटों का भी निरीक्षण किया। टीम ने झील की साफ-सफाई, घाटों की स्थिति और पुनर्निर्माण के प्रयासों की सराहना की। इसके अतिरिक्त, टीम ने परसोन मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए वहां स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया और उनके संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मान, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें