फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इस बार नहीं बनाया जाएगा सबसे बड़ा गोवर्धन, देव सेना को नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना रोड पर चल रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की वजह से नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बुधवार को गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से की जाएगी लेकिन इस बार देव सेना की ओर से दशहरा मैदान में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण इस बार देव सेना जिले का सबसे बड़ा गोवर्धन नहीं बना पाएगी। इसका मुख्य कारण मोहना रोड पर चल रहे एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य है।

बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी के अनुसार इस बार 20 और 21 अक्टूबर को दिवाली महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी वजह से गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को की जाएगी। इस दिन मंदिरों से लेकर लोग घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को बनाते हैं और शाम के समय पूजा अर्चना कर गोवर्धन महाराज से सुख शांति की कामना करते है। खील, बताशों, लेस से एवं फूलों से गोवर्धन को सजाया जाता है। शहरों एवं सेक्टरों में लोग छोटे-छोटे गोवर्धन महाराज बनाएंगे। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं. 1 के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने सफाई, सजावट और प्रसाद वितरण की व्यवस्था पर काम प्रारंभ कर दिया है। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस बार पूजा व अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 155 फिट का बनाया था गोवर्धन
देव सेना के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता मुकेश सैनी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विश्व का सबसे बड़ा गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस बार एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उस रोड का उतराव दशहरा मैदान में बनाया जा रहा हैं। इसलिए इस बार उनकी ओर से गोवर्धन की पूजा अर्चना नहीं की जाएगी। पहले वर्ष 108 फुट, दूसरे वर्ष 151 फुट और वहीं पिछले साल 155 फुट का गोवर्धन बनाकर पूजा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें