फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में 28 सितंबर को मारी थी चोट
विज्ञापन

- सराय ख्वाजा थाना में सोमवार को दर्ज हुई थी एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना इलाके में ट्रांसपोर्टर नवल भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 27 साल का विक्की उर्फ मोनू सराय ख्वाजा इलाके का रहने वाला है। 28 सितंबर की रात को वारदात के बाद नवल को घायल हालत में एक कमरे में ले जाकर बंद करने के दौरान योगेंद्र यादव उर्फ योगी व योगेंद्र उर्फ गोलू के साथ विक्की भी था।
मामले में आरोपी अभिजीत व योगेंद्र उर्फ गोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड के दौरान अभिजीत और योगेंद्र उर्फ गोलू से स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अब पकड़े गए आरोपी विक्की उर्फ मोनू को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना इलाके में सोमवार 29 सितंबर की सुबह योगेंद्र के किराये के मकान में घायल हालत में नवल मिला था। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सविता के बयान पर सराय ख्वाजा थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। 30 सितंबर को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दो आरोपियों को बदरपुर बॉर्डर से काबू किया।
पूछताछ में पता चला कि अभिजीत व योगेन्द्र उर्फ गोलू रविवार को वारदात के दिन अपने अन्य साथी व मृतक नवल के साथ सराय ख्वाजा स्थित पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। वहां पर उनका आपस में झगड़ा हो गया तो अभिजीत वहां से हाथापाई कर भाग गया। उसके पीछे योगेंद्र यादव उर्फ योगी, योगेंद्र उर्फ गोलू व नवल गए तो अभिजीत ने नवल के सिर पर अपने हाथ में पहने हुए कड़े से हमला कर दिया। इससे नवल घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद घायल नवल को योगेंद्र यादव उर्फ योगी अपने साथी योगेंद्र उर्फ गोलू व विक्की के साथ अपने किराये के मकान में ले गया और घायल नवल को एक कमरे में बंद कर वहां से चले गए। बाद में नवल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें