फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा होते ही पटरियों से जाने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोग एक बार फिर से पटरियों से होकर गुजरते दिखाए दिए। हालांकि इस बार वजह सिर्फ लोगों की लापरवाही नहीं बल्कि उनकी ट्रेन के प्लेटफॉर्म का बदलना था। लोग प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफॉर्म तीन की बजाय एक पर आएगी।
विज्ञापन


हालांकि लोगों के पटरियों से होकर प्लेटफॉर्म पार करते समय वहां पर कुछ रेलवे सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे पर जब तक वह लोगों को रोकने का प्रयास करते तब तक सभी उस पार जा चुके थे। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि लोगों को रोकने का प्रयास किया जाता है, पर कुछ लोग जल्दबाजी के चलते सभी चीजों को नजर अंदाज कर देते हैं। बता दें कि बीते सितंबर माह में कई व्यक्ति ट्रेन की चपेट में चुके हैं, फिर भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें