फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्क्रू बैरल चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने स्क्रू बैरल चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी खेड़ी नंगला गुजरान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 15 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 5 मई को गांव गोच्छी निवासी पवन ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में शिकायत दी थी कि सेक्टर-23 स्थित उसकी वर्कशॉप में स्क्रू बैरल बनाने का कार्य होता है। वर्कशॉप के बाहर स्क्रू बैरल रखे हुए थे। जांच करने पर पांच स्क्रू बैरल गायब मिले, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुभाष ऑटो चलाने का काम करता है और विभिन्न वर्कशॉप से सामान लाने-ले जाने का कार्य भी करता था। इसी दौरान उसकी नजर सेक्टर-23 स्थित वर्कशॉप के बाहर रखे स्क्रू बैरल पर पड़ी। इसके बाद उसने अपने दो साथियों नितिन कैथ और तरनजीत उर्फ राहुल के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी नितिन कैथ और तरनजीत उर्फ राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे एक स्क्रू बैरल और 1 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें