फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुजारी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास पुजारी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी रोहताश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के पास बैठकर नशा कर रहे थे। पुजारी ने उन्हें नशा करने से रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पत्थर के सिल-बट्टे से पुजारी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पुजारी की मौत हो गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चारों आरोपी रोहताश के ऑटो में बैठकर दिल्ली से स्मैक लेकर आए थे। वारदात के बाद आरोपियों ने मंदिर से पुजारी का सामान भी चोरी किया और इसी ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें