फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मी नहीं अधिकारी हैं... कभी-कभी दौरे पर आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड निवासियों ने कहा-सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड के निवासी आज कल गंदगी की समस्या से परेशान हैं। सेक्टर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कोई सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है। जब वे आते हैं तो लगता है सफाई कर्मी नहीं कोई बड़े अधिकारी हैं। तस्वीरें खिंचवाकर निकल लेते हैं।

आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार वशिष्ठ ने बताया कि निगम कर्मचारियों को कई बार सफाई के लिए सूचित किया गया, लेकिन वे सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं। कर्मचारी कभी-कभी आकर फोटो लेकर चले जाते हैं, सफाई नहीं करते हैं। लोगों ने बताया कि सड़कों और गलियों में फैली गंदगी से बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी सुनील ने कहा कि सड़क पर कूड़ा फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं दीपक ने बताया कि दुर्गंध के कारण क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें