फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में तीन किशोरियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले से तीन किशोरियों के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीवन नगर निवासी वसीम खान ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी खुशनुमा 23 अक्तूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों में पता किया लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। वहीं जवाहर कॉलोनी निवासी गीता ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी संध्या 28 अक्तूबर को दोपहर में घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में पता किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके अलावा गांव बड़ौली निवासी बेचन साह ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी किरण 27 अक्तूबर की सुबह घर से किसी काम के चलते गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें